सांसे चुभती है सीने में जैसे चुभे कोई खंजर,
इन भीगती आँखों से दिखे धुंधला सारा मंजर,
है रूठी वसुंधरा मेरे पैर के स्पर्स से
इन भीगती आँखों से दिखे धुंधला सारा मंजर,
है रूठी वसुंधरा मेरे पैर के स्पर्स से
क्या मिलेगा अब मुझे इस खाली नीरस से
हया से झुक गया है मेरे सर से आसमाँ है
हो गयी बेवफा जब से मेरी ए जिंदगी
हो गयी बेवफा जब से मेरी ए जिंदगी
ठहर सा गया है मेरे दिल का कारवां है
प्रीत के डगर पे जिंदगी रुकी हुई है
कोइ ज़रा आके एक ठोकर तो लगा दे
मेरी रुकी हुई जिंदगी को ज़रा तो चला दे
होगा सौभाग्य मेरा जो मै चल पडूंगा
उपकार समझ तेरा मै भीर से जी उठूंगा
"अभिराजअभि"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें