शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

खामोश जिंदगी...........

मुरझा गए फूल सारे  फूल दिल के चमन के
नाकाम हुए ख़्वाब सारे अपनी हसरतो के
निभाउंगा वादा मै अपनी मुहब्बतों के   
अब एहसास ना कराउगा अपने एहसासों के
ना पूछना कभी मेरे दिल की दास्तान 
कैसे जल ख़ाक हुए दिल के मेरे अरमान 
सारी रैन जाग-जाग प्यार किया था
भूल थी ओ मेरी जो गुनाह किया था
जन्दगी इश्क में तबाह हो गयी मेरी
नई प्रीत के आशियाने से गुलजार हो गयी तेरी
निभाउंगा वादा कभी  शिकवा ना करुँगा 
दर्द दे-दे जितना,तुझे कभी रुसवा ना करूँगा 
खामोस जिंदगी को अब आवाज ना देना 
बिखरे अरमानो को अब नया साज ना देना   

                                  "अभिराजअभि"  

होगा उपकार.........

सांसे चुभती है  सीने में जैसे चुभे कोई खंजर,
इन भीगती  आँखों से  दिखे धुंधला सारा मंजर,
है रूठी वसुंधरा मेरे पैर के स्पर्स से 
क्या मिलेगा अब मुझे इस खाली नीरस से  
हया से झुक गया है मेरे सर से  आसमाँ है
हो गयी बेवफा जब से मेरी ए  जिंदगी
ठहर सा गया है मेरे दिल का कारवां है
प्रीत के डगर पे जिंदगी रुकी हुई है
कोइ ज़रा आके एक ठोकर तो लगा दे
मेरी रुकी हुई  जिंदगी को ज़रा तो चला दे
होगा सौभाग्य मेरा जो मै चल पडूंगा 
उपकार समझ तेरा मै  भीर से जी उठूंगा
                                                            "अभिराजअभि"  

है तेरी हद क्या.........

देदो जितना चाहो दर्द दिल में कोइ मलाल ना रह जाए 
सहेंगे तब तक हम जब तलक जिंदगी रुसवा ना कर जाए 
ना कभी पूछिएगा की है मेरा सब्र कहाँ तक
दिल में कोइ कसक रह न जाए सितम कर लेना वहां तक
जला देना गम की आगो में मुझे इतना , तुम्हारी हसरत हो वहां तक  
अब तो ना चाहत है इस दिल में किसी को मिलने की,
ज़रा हम भी तो देखे हे प्रिये तू है बेवफा कहाँ तक  

परवाह ना किए

प्रीत की रीती समझ ना सके ,
करके बेगाना चल दिए
तुझे ना थी खबर दिल पे होगा क्या असर
हाँथ पकड़ किसी और का
बेपरवाह  चल दिए,
थोड़ी भी कसक ना उठी तेरे दिल में
भूले  तुम मोहब्बत वर्षो की,
तेरे इस सजा की अग्नि ने 
मेरे सपने जलाए वर्षो के 
तेरे दिल में फरेब था या मज़बूरी 
इसका इजहार कभी ना किये
अब तू ही बता मै करूँ क्या
तेरी याद है की भुलाती नहीं 
चलना है कितना और इस पथ पे
तेरे बिन ये राह कटती नहीं है    

एक तेरी प्रीत

तेरे गम के सागर में इस तरह डूबा रहा मै
इंतज़ार मौत की थी तेरे प्रीत में घायल पडा रहा मै
बहुत दिनों  से तड़पता और  कहारता रहा हूँ मै
क्या पता ओ नींद अब कब आएगी सोच यही हर रैन जागता रहा हूँ मै 
तेरे नेह में जो  ह्रदय घात हमको मीला
कह ना सके किसी से तेरी चाहत का ए सिलसिला  
मुकर गयी आखिर किस लोभ में 
मुझसा चाहने वाला तुझे मिलेका कभी ना इस लोक में ,

तुझको क्या खबर ओ जाने जिगर !!
मेरे  खुशियों का सारा चमन लुट  गया॥
मेरे नयनो से बहती है आसुओ की नदी 
बगैर तेरे अब भूख प्यास लगती नहीं 
याद आता है जब मेरा गुजरा हुवा कल ॥
प्रीति आकर के बोले तुझे  मीला क्या चल ॥
तेरे गम के सागर में इस तरह डूबा रहा मै
इंतज़ार मौत की थी तेरे प्रीत में घायल पडा रहा मै

प्यार की भीख

छोड़ तुम मेरे प्रीत को तुम कहाँ चले गए 
उम्र भर के लिए मीठा जहर ए क्यों दे गए
मेरा  प्रेम सूरज अब इस जहां से  डूब रहा है 
तेरे दर्द की आग में आज दिल तड़प रो रहा है

 दाता पुकार तुझसे मेरी प्रीत को मिला देना  
गर  टूटी गयी साँसे  तो संजीवनी पिला देना
मेरे ह्रदय  के हित में मै प्यार मांगता हूँ
उनकी मोहब्बत का मई साथ  मांगता हूँ

रूठा जो यार तूं ए  जिंदगी ठहरी  गयी  है
तेरे इस सजा से मेरी गर्दन झुक गयी है 
तेरे किये वादों का अब ठेर हो रहा है
जुदाई के घडी में अब अंधेर हो रहा है

उर में बसी जो यादें ओ आज जल रही है,
नेह की "अभिलाषा"में "राज" की लाशें निकल रही है !
बहते हुए अश्को से राते  गुजारता हूँ,
मन बोले प्रीतम प्रीतम प्रीतम तुझको पुकारता हूँ !

मेरे बुझते प्यार को रब एक तेज तो ला दे,
उनके मरे दिल को ज़रा अमृत तो पिला दे!
मेरे प्रिय का मै प्यार मांगता हूँ !
साथ हमसफ़र का हम "राज" मांगता हूँ !

आंसू भरे आँखों में भीर से प्यार भर दे,
मेरे बिराने दिल में प्रेम संगीत ज़रा बजा  दे!
मुरझाये प्रेम फूल को रब फिर  से जरा खिला दे!
बिछड़ा मेरा प्यार जो रब ज़रा मिला दे!

उनको फिर पाने का तेज नया दे दे,
उनके ह्रदय में दाता नेह मेरा भर दे!
मेरी चाहत का उनमे संचार मांगता हूँ !
तड़पती जिंदगी का मै प्यार मांगता हूँ!

बुझे मेरे प्रेम दीप में ज्योति एक उधार दे,
मेरे वीराने दिल में एक दिया तू जला दे!
इस संकट की घडी में साहस हमें अटल दे!
जित लूं मै जीवन को निष्ठा कड़ी अचक दे!

आप चले ए याद कब जाएगी?

हमने तो आपको  कभी अपने से दूर कर के सोचा नहीं,
बीत गयी जो जीवन की अब तक की कड़ियाँ 
उस कड़ियों में मैंने अब तक कभी रोया नहीं!
कोइ तो जगह बता जहां तू याद आये ना  मुझे!
है दिल कितना बोझल हाल तुझे कैसे बताऊँ,
यूं गवारा नहीं लगता बिन तेरे जीना मुझे
हो गया दिल तेरा  पत्थर मेरे दिल को कैसे समझाऊं!
कोइ तो जगह बता जहां तू याद आये ना  मुझे!
  
कोई तो वजह बता दो आखिर ऐसा क्यूँ किए,
डूबा हूं जिस कदर तेरी चाहत में तूं भी डूबे 
जब लेनी ही थी  जिंदगी क्यूँ "अभिलाषा" जीवन दिए ! 
कोइ तो जगह बता जहां तू याद आये ना  मुझे!
                                                                                    "अभिराजअभी"