""मेरी "अभिलाषा" है की मै मेरे प्यार को अमर कर जाऊं उन सारे स्थानों को अमर कर जाऊं जहां -जहां हम कभी मिले थे,उन सैया को अमर कर जाऊं जहां तुम्हारी प्यार भरी बांहों के घेरे में सोकर तुम्हारी प्यारी लटो के साथ खेलता था, उस प्रेम बगीचे को अमर कर जाऊं जहां की वादियों में हमने अपने प्रेम को संवारा था,इस अनंत गहरे सागर को अमर कर जाऊं जिसके पास हम खड़े होकर अपनी मोहब्बत को उससे गहरा साबित कर दिए थे,उन गलियों ,उन राहो को अमर कर जाऊं जहां खड़े,बैठ के हम तुम्हारा इन्तजार किया करते थे,उन स्वर्णिम समय को अमर कर जाऊं जो समय तुम्हारे साथ बीत चुका,आज तुम नहीं,तो कुछ भी नहीं"" मेरे पास.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें