मुरझा गए फूल सारे फूल दिल के चमन के
नाकाम हुए ख़्वाब सारे अपनी हसरतो के
निभाउंगा वादा मै अपनी मुहब्बतों के
अब एहसास ना कराउगा अपने एहसासों के
ना पूछना कभी मेरे दिल की दास्तान
कैसे जल ख़ाक हुए दिल के मेरे अरमान
सारी रैन जाग-जाग प्यार किया था
भूल थी ओ मेरी जो गुनाह किया था
जन्दगी इश्क में तबाह हो गयी मेरी
नई प्रीत के आशियाने से गुलजार हो गयी तेरी
निभाउंगा वादा कभी शिकवा ना करुँगा
दर्द दे-दे जितना,तुझे कभी रुसवा ना करूँगा
खामोस जिंदगी को अब आवाज ना देना
बिखरे अरमानो को अब नया साज ना देना
"अभिराजअभि"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें