शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

कैसे भूलूँ तुम्हें

तिल-तिल नब्ज सहमी है तेरे इन्तजार में,
पल-पल मै मिटा हूँ बेरुखे तेरे इजहार में , 
कैसे रोक लू आज इस सिसकते हुए वक़्त को,
तेरा-मेरा लहू जो एक हो गया था,
बताओ मुझे अब ओ प्रिये कैसे करूँ अलग इस रक्त को,
बेखबर हो चले है मेरे ऐ बेजान तन,
बेखबर हो चली मेरी बुझी  ऐ साँसे ,
होठो पर शिर्फ़ तेरे ही लफ्ज है,
तेरे प्रेम मिलन को हर पल तरसे की ऐ बाहें ,
तेरी चाह के  भंवर में दिल मेरा क्यूँ फंस गया,
क्यूँ तिनके के तरह मेरे प्रेम को तुमने जला दिया,

बेइंतहान की थी मैंने मोहब्बत तुमसे,जिसकी कोई थाह नहीं,
मिलेगी अब क्या ओ मंजिल यैसी अब कोई राह नहीं,
ये सफ़र तो था तेरे मेरे प्रेम का क्या थी तेरी कोई चाह नहीं,
किस मोड़ छोड़ चले ये संग दिल जिसकी अब कोई आस नहीं  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें