शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

परवाह ना किए

प्रीत की रीती समझ ना सके ,
करके बेगाना चल दिए
तुझे ना थी खबर दिल पे होगा क्या असर
हाँथ पकड़ किसी और का
बेपरवाह  चल दिए,
थोड़ी भी कसक ना उठी तेरे दिल में
भूले  तुम मोहब्बत वर्षो की,
तेरे इस सजा की अग्नि ने 
मेरे सपने जलाए वर्षो के 
तेरे दिल में फरेब था या मज़बूरी 
इसका इजहार कभी ना किये
अब तू ही बता मै करूँ क्या
तेरी याद है की भुलाती नहीं 
चलना है कितना और इस पथ पे
तेरे बिन ये राह कटती नहीं है    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें