शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

जो प्रीत आप से थी..............

है दिए जो जख्म आपने दिल को,
भर दे उसे कोई किसी में है ओ प्रीत कहाँ,
बहते मेरे लावारिस अश्को को कोई थामले,
है एक तेरे सिवा दूसरा मन्मित कहाँ, 
है किये जो घोर अँधेरा मेरे जीवन में,
आक़े करे कोई रोशन है यैसी तक़दीर कहाँ,
जब ह्रदय की आशाएं बंद हो चली हो,
फिर इस बेचैन दिल को मिलता है करार कहाँ,
जब तुम कर चले बेदरंग इस जीवन को,
फिर इस जीवन में किसी और प्रीत रंग की है आश कहाँ,
जिनके प्रेम में था सारी दुनिया का नूर समाया,
प्यार का अब कोई नूर मिले येसा ओ अब दिलवर कहाँ,
तेरे गमे इश्क-में, है अश्क इतने पिए
किसी और गमे इश्क की अब प्यास कहाँ,
तेरे प्रीत पथ पर चले इतना  लम्बा  सफ़र, 
मंजिल की आश में किसी प्रीत-पथ पर चलने की चाहत है कहाँ,
तू मुझमे समाई मै तुझमे समाया फिर भी ना समझ सकी,
अब इस थोड़े पल में कोई मुझको समझे है यैसी अब चाह कहाँ,
मिल ही गयी आखी आपको मंजिल उसे सजा-संवार लेना,
देखना है मुझको मेरी आखिरी मंजिल है कहाँ,

                                                                     "अभिराजअभी"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें