छोड़ तुम मेरे प्रीत को तुम कहाँ चले गए
उम्र भर के लिए मीठा जहर ए क्यों दे गए
मेरा प्रेम सूरज अब इस जहां से डूब रहा है
तेरे दर्द की आग में आज दिल तड़प रो रहा है
दाता पुकार तुझसे मेरी प्रीत को मिला देना
गर टूटी गयी साँसे तो संजीवनी पिला देना
मेरे ह्रदय के हित में मै प्यार मांगता हूँ
उनकी मोहब्बत का मई साथ मांगता हूँ
रूठा जो यार तूं ए जिंदगी ठहरी गयी है
तेरे इस सजा से मेरी गर्दन झुक गयी है
तेरे किये वादों का अब ठेर हो रहा है
जुदाई के घडी में अब अंधेर हो रहा है
उर में बसी जो यादें ओ आज जल रही है,
नेह की "अभिलाषा"में "राज" की लाशें निकल रही है !
बहते हुए अश्को से राते गुजारता हूँ,
मन बोले प्रीतम प्रीतम प्रीतम तुझको पुकारता हूँ !
मेरे बुझते प्यार को रब एक तेज तो ला दे,
उनके मरे दिल को ज़रा अमृत तो पिला दे!
मेरे प्रिय का मै प्यार मांगता हूँ !
साथ हमसफ़र का हम "राज" मांगता हूँ !
आंसू भरे आँखों में भीर से प्यार भर दे,
मेरे बिराने दिल में प्रेम संगीत ज़रा बजा दे!
मुरझाये प्रेम फूल को रब फिर से जरा खिला दे!
बिछड़ा मेरा प्यार जो रब ज़रा मिला दे!
उनको फिर पाने का तेज नया दे दे,
उनके ह्रदय में दाता नेह मेरा भर दे!
मेरी चाहत का उनमे संचार मांगता हूँ !
तड़पती जिंदगी का मै प्यार मांगता हूँ!
बुझे मेरे प्रेम दीप में ज्योति एक उधार दे,
मेरे वीराने दिल में एक दिया तू जला दे!
इस संकट की घडी में साहस हमें अटल दे!
जित लूं मै जीवन को निष्ठा कड़ी अचक दे!